वैष्णव किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 मां मुस्कान मौसी जी ने कौशाम्बी जिले के सभी कांवरियों को दिया वस्त्र रूपी प्रसाद का भरोसा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करेंगी कांवरियों की सेवा

वैष्णव किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 मां मुस्कान मौसी जी ने कौशाम्बी जिले के सभी कांवरियों को दिया वस्त्र रूपी प्रसाद का भरोसा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करेंगी कांवरियों की सेवा

कौशाम्बी। श्रद्धा और सेवा के अद्भुत संगम का जब वैष्णव किन्नर अखाड़ा महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 मां मुस्कान मौसी जी अपने करकमलों से कांवरियों को वस्त्र रूपी प्रसाद प्रदान करेंगी।म्यौहर गांव से पहुंचे कांवरिया जत्था प्रमुख—संजय कुमार दुबे, श्रवण मिश्रा, विकास सिंह उर्फ औलंगा, सिन्टू सिंह और नीलू त्रिपाठी—ने मां मुस्कान मौसी जी से भेंट कर जिले के सभी कांवरियों के लिए नि:शुल्क अंगवस्त्र वितरण का निवेदन किया। महामण्डलेश्वर जी ने अपने आशीर्वचन में कहा,सेवा ही साधना है,और कांवरिया भगवान शिव के साक्षात स्वरूप हैं। उनकी सेवा करने पर हमें होती है ख़ुशी किन्नर समाज की मुखिया और समाजसेविका मां मुस्कान मौसी जी की इस घोषणा से पूरे कौशाम्बी जिले के सभी शिव भक्तों में हर्ष और श्रद्धा की लहर दौड़ गई है। और उनके चेहरे खिल उठे भक्त मानते हैं कि यह सिर्फ वस्त्र नहीं, बल्कि मां के आशीर्वाद का प्रतीक है जो हर कांवरी की यात्रा को सफल बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *