भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ महानगर इकाई प्रयागराज की बैठक संपन्न

बैठकों एवं आयोजनों में प्रतिभाग नहीं करने वालों को बाहर निकालने का प्रस्ताव

शपथ ग्रहण समारोह और होली मिलन में केवल सक्रिय पदाधिकारियों को सम्मानित करने का निर्णय

प्रयागराज।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ महानगर प्रयागराज इकाई की आवश्यक बैठक अलोपी बाग स्थित महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल के गजानन सभागार में संगठन के जिला महासचिव विकास केलकर की अध्यक्षता एवं महानगर इकाई के अध्यक्ष पंकज गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जो केवल परिचय पत्र के लिए संगठन में पदाधिकारी बन गए हैं उनके लिए बैठकों में शामिल नहीं होने पर अर्थदंड लगाया जाए और जो कभी किसी बैठक या आयोजन में शामिल नहीं हो सकता उसे पदमुक्त करने पर विचार किया जाएगा ।
बैठक में सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने संगठन के हितों एवं पत्रकार के हितों से संबंधित अपने-अपने विचार रखे । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ महानगर इकाई द्वारा शीघ्र ही शपथ ग्रहण समारोह और होली मिलन की तिथि घोषित करने का निर्णय लिया गया। होली मिलन समारोह में केवल महासंघ में सक्रिय पदाधिकारियों को ही सम्मान पत्र देने की सहमति जताई गई ।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के वरिष्ठ सदस्यों के निर्णय का स्वागत करते हुए लाडली बिटिया की शादी में सहयोग और पत्रकारों की मौत पर उनके परिवार की आर्थिक मदद करने की योजना का स्वागत किया गया। नव नियुक्त सभी पदाधिकारी को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया ताकि भविष्य में महासंघ को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाए जा सके । जिन सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही उनमें विकास केलकर ,पंकज गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, संजय निषाद, प्रवीण कुमार दुबे ,असित नारायण मिश्रा सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *