दीपक शर्मा समाचार 18 न्यूज़ जिला संवाददाता

बरेली : सीबीगंज अर्बन स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को चले आ रहे टी डी टीकाकरण का शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रशांत रंजन के दिशानिर्देशों में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली पब्लिक स्कूल में किया गया इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया ।

तथा टी डी टीकाकरण का शुभारंभ क्षेत्र में स्थित स्कूलों में करवाया गया इसके अंतर्गत बच्चो को टी डी टीकाकरण से लाभान्वित किया गया क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में स्कूलों के प्रधानाचार्यों की सहायता से किया जाएगा एवं यह टीकाकरण पूरे महीने चलता रहेगा। तथा किसी कारणवश टीकाकरण से छूट गए थे।

वह इस टीकाकरण के अंतर्गत बच्चों को टेटनस तथा डिप्थीरिया जैसे रोगों से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ताकि बच्चों में इस तरह की बीमारी का खतरा न पनपे एवं स्वास्थ्य तथा तंदुरुस्त रहे क्योंकि एक स्वास्थ्य समाज का निर्माण हमे अपने आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखकर ही किया जा सकता है। तथा समस्त आम जनमानस को टीकाकरण हेतु प्रेरित भी किया गया एवं बच्चों को टी डी टीकाकरण की विशेषताओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

तथा इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री वी के मिश्र एवं श्री महेश कुमार कोऑर्डिनेटर उनके एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा एवं स्कूली बच्चों द्वारा भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया इस अवसर पर हिरदेश कुमार, मनमोहन सिंह ,सरिता कुमारी, श्रवण कुमार एवं सरस्वती का विशेष सहयोग रहा ।

