सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
लम्भुआ (सुलतानपुर)। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैतापुर सराय(शिवलाल का पूरा) गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना पर लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची,आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष लंभुआ संदीप कुमार राय के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

