एम डब्ल्यू ओ का 17वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

एम डब्ल्यू ओ का 17वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुलतानपुर : मानव रक्षा, सामाजिक उत्थान, न्याय और निरंतर सेवा के संकल्प के साथ कार्यरत सामाजिक संगठन महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (एम डब्ल्यू ओ) ने 08 अगस्त 2025 को अपना 17वां स्थापना दिवस भव्य रूप से पर्यावरण पार्क में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए केक काटकर मनाया।
मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाते हुए संगठन द्वारा 17 साल में किए गए कार्यों का सारांश बताया कि—
संस्था ने अब तक 2000 से अधिक यूनिट रक्त जरूरतमंदों तक पहुँचाया, सामाजिक उत्पीड़न के विरुद्ध दर्जनों बार प्रशासन से सीधी लड़ाई लड़ी, विभिन्न गरीब-जरूरतमंद रोगियों को स्थानीय प्रतिनिधियों के माध्यम से चिकित्सा सहायता मुहैया करवाई।
संगठन के जिला अध्यक्ष हनुमान शर्मा ने आए हुए सभी लोगों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए आभार प्रकट किया और जनपद को आगे और भी मजबूत बनाने का आश्वासन दिया।
वक्ताओं में अनिल शर्मा राजू, घनश्याम शर्मा, अजीत शर्मा, रविंद्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा, दिनेश शर्मा, संग्राम सविता, शिवपूजन शर्मा आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर रघुनाथ शर्मा, सहाब दीन शर्मा, हरिप्रसाद, राम केवल, भुल्लन शर्मा, दीपक कुमार, शीतल शर्मा, चंद्रशेखर, बद्री प्रसाद शर्मा, सूर्यनारायण शर्मा, झिंगूरी प्रसाद, श्याम जी, विनोद कुमार शर्मा, कुलदीप नंदवंशी आदि कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश शर्मा व संचालन जिला महासचिव दुर्गेश शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *