संस्कार भारती सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक सशक्त माध्यम- विजय कुमार

बरेली। संस्कार भारती बरेली महानगर, ब्रज प्रान्त की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय केशव कृपा संघ कार्यालय, रामपुर बाग, बरेली में संस्कार भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय कुमार भाई साहब जी की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन के कार्यों की समीक्षा करना, भविष्य की कार्ययोजना तय करना तथा साहित्य एवं कला व भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा।

बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाज में भारतीय संस्कृति और परम्पराओं के प्रचार-प्रसारव कलाकारों को उन्नति की ओर अग्रसर करने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि कला, साहित्य, संगीत और रंगमंच जैसी विधाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ किया जा सकता है। संस्कार भारती कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था है जो समय-समय पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देती रही है और आगे भी इस दिशा में व्यापक प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रचारक व क्षेत्रीय संगठन मंत्री आदरणीय विजय जी भाई साहब ने अपने मार्गदर्शन में संगठन की मूल भावना, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा संस्कार भारती के राष्ट्रीय उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके प्रेरक उद्बोधन से उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने कहा कि संस्कार भारती केवल एक संगठन नहीं बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक सशक्त माध्यम है।
बैठक में प्रान्तीय मंत्री कुलदीप वर्मा, प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य गण डी. प्रसाद (पप्पू वर्मा), डॉ गीतम सिंह जी, महानगर अध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, महामंत्री अमन पटेल (रुद्रा), प्रदीप रावत, नीलिमा रावत, रोहित राकेश, देवेंद्र कुमार रावत, भारत सक्सेना, दीपशिखा सक्सेना, प्रदीप कुमार झा, सूरज पाल मौर्य, प्रख्यात कवि श्री शटवदन संखदार एवं आरोही रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *