पारा पशु बाजार में (आज)24 अगस्त को होगी लम्बी कूद प्रतियोगिता

 

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा पशु बाजार में 24 अगस्त रविवार को दोपहर 2 बजे से पारंपरिक लम्बी कूद (अखाड़ा) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी डॉ.जसीम खान ने क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए हैं ,प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को साइकिल, द्वितीय स्थान पर टेबल फैन और तृतीय स्थान पर सीलिंग फैन प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पवन राव अम्बेडकर होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में हाजी दाऊद प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी,सरफराज अहमद जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर,जिला पंचायत सदस्य निसार अहमद, जिला पंचायत सदस्य अजमल खान व जिला पंचायत सदस्य जफर खान तथा विधानसभा अध्यक्ष शेर अली शिरकत करेंगे।आयोजन व्यवस्था में समाजसेवी अक़बाल अहमद खान एवं इंजीनियर निहाल अहमद सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी डॉ.जसीम अहमद ने क्षेत्रीय नागरिकों से समय से उपस्थित होकर प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाने और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *