पुरानी परंपरा व देश की संस्कृति को जीवंत रखने में व्यापारियों की अहम भूमिका— रवीन्द्र त्रिपाठी

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्म बरही अंतिम दिन जगह-जगह हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
सूरापुर में श्री कृष्ण जन्म बरही के उपलक्ष में आयोजित जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी शामिल हुए। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सुरापुर बाजार के महामंत्री अजय साहू के संयोजन में सुप्रसिद्ध बिरहा गायिका रुचि यादव के कार्यक्रम में व्यापारी एवं भाजपा नेता रवीन्द्र त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए आयोजन समिति की तरफ से मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि जिला मंत्री गजेंद्र सिंह डब्बू तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल तहसील महामंत्री विजय गिरी कादीपुर नगर अध्यक्ष शिवमंगल सिंह कोषाध्यक्ष सूर्य लाल गुप्ता मुड़ीला बाजार अध्यक्ष शिवम अग्रहरी को सम्मानित किया।बिरहा गायिका रुचि यादव तथा देश की सुरक्षा के लिए तैनात क्षेत्र के वीर सैनिकों को माला पहनाकर अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह तथा मेडल पहनाकर मुख्य अतिथि रवीन्द्र त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर से *त्रिपाठी ने कहा कि आल्हा, बिरहा, कहरवा, नौटंकी आदि हमारे लोक गायन की धरोहर है और इसी जिंदा रखने वाले कलाकारों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है और इस प्रकार के आयोजन करने वालों को भी हमारे तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद है जो देश की धरोहर को जिंदा रखे हैं। त्रिपाठी ने सुप्रसिद्ध बिरहा गायिका रुचि यादव से कहा कि एक कलाकार जाति धर्म मजहब तथा राजनीतिक दलों से ऊपर होता है कलाकार कला प्रेमियों बिरहा प्रेमियों के दिल में बसता है इसलिए सभी गायको को कलाकारों को राजनीति से ऊपर होकर अपने कला का प्रदर्शन करना चाहिए।
सूरापुर में ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्म बरही के दूसरे दिन का शुभारंभ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने केंद्रीय पंडाल पर भगवान कृष्ण की मूर्ति के समक्ष पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरूआत किया इस अवसर पर केंद्रीय पंडाल में समितियों के पदाधिकारी द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। यहां पर प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि 1961 से सुरा पुर में आयोजित श्री कृष्ण जन्म बरही का आयोजन निरंतर चल रहा है जिसमें व्यापारियों की विशेष भूमिका है जिसकी हम प्रशंसा करते हैं श्री त्रिपाठी ने कहा कि भगवान राम ने जो किया है करके दिखाया है उसे करने की जरूरत है और भगवान श्री कृष्ण ने जो कहा है जो उपदेश दिया है उसे पर चलने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *