रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती के बाद टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत में 3.49 लाख रुपये की कमी आई है। नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी और फॉर्च्यूनर की शुरुआती कीमत अब 36.05 लाख रुपये होगी।
टोयोटा की अन्य कारों पर असर:
- टोयोटा लिगेन्डर: 3.34 लाख रुपये तक सस्ती
- टोयोटा हिलक्स: 2.52 लाख रुपये तक सस्ती
- टोयोटा वेलफायर: 2.78 लाख रुपये तक सस्ती
- टोयोटा इनोवा क्रिस्टा: 1.80 लाख रुपये तक सस्ती
- टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस: 1.15 लाख रुपये तक सस्ती
- टोयोटा कैमरी: 1.01 लाख रुपये तक सस्ती
- टोयोटा ग्लैंजा: 85,300 रुपये तक सस्ती
- टोयोटा ताइज़ोर: 1.11 लाख रुपये तक सस्ती
टोयोटा के इस फैसले से ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी और ऑटो सेक्टर में मांग बढ़ने की उम्मीद है.
यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा।
