
जिला: बरेली सीबीगंज अटरिया वार्ड नंबर 45 मामला दिनांक 2 अगस्त 2025 का है अवगत करा दे कि थाना सीबीगंज वार्ड नंबर 45 की गली में एक कान मेंलिया कान साफ करने की आवाज दे रहा था तभी एक युवती ने विश्वास कर अपना कान दिखा लिया तभी कान मेंलिए ने कहा आपके कान में मैल की गुटौटी हैं यह कहकर ओर गुमराह करने लगा एक पाइप के माध्यम से कान में चुपके से डाल दी सरसों की खर की गोली और पीतल की राड से कान को कुदेरने लगा तभी युवती के कान में होने लगी तकलीफ बहने लगा खून और होने लगा दर्द तत्काल युवती ने अपने परिचित पत्रकार को बुलाया, पत्रकार के द्वारा गंभीरतापूर्वक पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि मेरा नाम छोटा है और जादमपुर सैंडा जिला बरेली का निवासी है और कबूल किया जुर्म और बताया कि सरसों के खर की गुटौटी बना कर कान में डालकर ओर निकाल कर दिखा देते हैं बस यही हमारा काम है और कहा कि कहीं भी शिकायत मत करना हम आपका इलाज करा देंगे इलाज कराने का आश्वासन देकर पांच दिन बाद पीड़िता को जिला बरेली के राम मूर्ति हॉस्पिटल में बुलाया गया आरोपी अपने ग्राम प्रधान तुलसी राम कश्यप जदमपुर सैंडा व अन्य साथियों के साथ मंगल सिंह अरशद आदि लोगों के साथ अस्पताल में आया डॉक्टर के द्वारा कान की जांच की गई और कान के पर्दे फटे बताए गए डॉक्टर के द्वारा कान के इलाज का खर्चा बताने पर आरोपी 15 दिन की दवा दिलाकर ग्राम प्रधान हुलासीराम कश्यप ने आश्वासन दिलाया कि हम आपका इलाज अपनी तरफ से करा देंगे उसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ अपने घर चला गया
आरोपी से दोबारा संपर्क करने पर इलाज कराने से इनकार कर दिया गया प्रधान हुलासी राम कश्यप ₹25000 देकर समझौता करने का बनाने लगा दबाव पीड़िता के द्वारा समझौता मना कर देने पर देने लगा जान से मारने की धमकी, सीबीगंज थाने पर दे दिया झूठा प्रार्थना पत्र

अन्य व्यक्तियों से फोन पर कराने लगा बात युवती को झूठे प्रार्थना पत्र की जानकारी होने पर
पीड़िता के द्वारा शिकायती पत्र थाना सीबीगंज जिला बरेली में दिया गया, विपक्षियों से सांठ गांठ के चलते थाना प्रभारी ने कोई भी कार्रवाई नहीं की पीड़िता को थाना प्रभारी तमाम झूठे लगाने लगे आरोप कोई भी करवाई करने से कर दिया इनकार, युवती खा रही है दर दर की ठोकरें
आपको बता दे यह मामला जिला बरेली सीबीगंज अटरिया वार्ड नंबर 45 का है
जहां पर आरोपी कान मेंलिया छोटा नामक व्यक्ति कान साफ करने की गली में आवाज दे रहा था युवती के द्वारा विशवास कर कान चेक करवाने पर कान में पीतल की स्टिक और सरसों के खर की गोली डालकर कूदेरने लगा कॉन और फाड़ दिए दोनों कान के पर्दे

