घटी जीएसटी व्यापारियों के लिए साबित होगा वरदान— रवीन्द्र त्रिपाठी


ऋषभ जायसवाल वली पुर बाजार के अध्यक्ष घोषित

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर, वलीपुर, आज बल्दीराय तहसील अंतर्गत बाजार वलीपुर मैं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि की अध्यक्षता में तथा तहसील अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव तथा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र अग्रहरिउपस्थित रहे।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने बाजार में आम सहमत पर संगठन का गठन करने का प्रस्ताव दिया परंतु वहां पर अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार ऋषभ जायसवाल तथा शिवपाल अग्रहरि इस पर सहमत नहीं हुए जिस पर यह निर्णय हुआ कि गुप्त मतदान करवाया जाए जिसमें प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव तथा जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि को चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए चुनाव कराने के लिए कहा। जिसमें 197 व्यापारियों ने मतदान किया जिसमें ऋषभ जायसवाल को 114मत मिले और तथा 74मत शिवपाल अग्रहरि को मिले। तीन मत इनवेलिड थे तथा 6 नोटा को मिले प्रदेश महामंत्री ने उपस्थित व्यापारियों से अपील किया कि जिन वस्तुओं पर जीएसटी 12% और 18 प्रतिशत से घटकर 5% कर दिया गया है उन वस्तुओं पर जीएसटी घटकर व्यापारियों को कम कीमत पर सामान उपलब्ध कराएं और घटी जीएसटी का लाभ आम व्यापारियों को मिले इसकी चिंता करें तथा ग्राहकों को भी जागरूक करें प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी जीएसटी की दरखटाकर व्यापारियों तथा आम जन मानस को उपहार देने का काम किया है।
इस अवसर पर सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे। सर्वसम्मति से शिवपाल अग्रहरि जी को बल्दीराय ब्लाक का अध्यक्ष मनोनीतकिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *