पटना में जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता अभियान शुरू एक करोड़ नए सदस्य बनाने का रखा है लक्ष्य

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
पटना। मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को जदयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार के हस्ताक्षर से सबसे पहले मुख्यमंत्री की सदस्यता का नवीकरण हुआ। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से नीतीश कुमार ने संजय झा एवं प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बशिष्ठनारायण सिंह सहित कुछ अन्य नेताओं की सदस्यता का नवीकरण किया।
2026 में एक करोड़ सदस्‍य का लक्ष्‍य
जदयू ने 2026 में एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बूथ स्तर पर सघन अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, लेशी सिंह, विधान परिषद के उप सभापति रामवचन राय उपस्‍थ‍ित थे।
इनके अलावा परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, रवींद्र प्रसाद सिंह, मुख्य नीरज कुमार, रीना यादव, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधायक श्याम रजक, महवेश्वर हजारी, शीला मंडल, अश्वमेध देवी, ,पार्टी के नेता चंदन कुमार सिंह, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, अंजुम आरा, श्वेता विश्वास, अरविंद निषाद के अलावा अन्य नेता उपस्थित थे।

व‍िश्‍व रिकार्ड बनाने पर अभिनंदन
इस अवसर पर वर्ल्ड आफ रिकार्ड की ओर से सम्मानित होने के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। नेताओं ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां समाज और प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय झा ने नीतीश कुमार के नेतृत्‍व की सराहना की। उनके ऊर्जा और ईच्‍छाशक्‍त‍ि को अद्भुत बताया। उन्‍होंने बिहार में मिले ऐतिहासिक जीत के लिए सीएम की मुक्‍तकंंठसे प्रशंसा की।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ लेकर एक इंटरनेशनल रिकार्ड बनाया है। उसकी चर्चा भी कार्यक्रम में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *