कानपुर(उत्तर प्रदेश)

✍️कानपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. क़ासिम आबिदी ने कार्यालय, कल्याणपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की।
✍️डीसीपी की बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लूट–चोरी की घटनाओं पर रोक, सघन चेकिंग, रात्रि गश्त और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
महिला संबंधी अपराधों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई पर भी विशेष जोर दिया गया।
✍️डीसीपी ने पश्चमी जोन के सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई, मजबूत कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई एवं फरियादियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
