जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन

लगातार 11वीं बार भदैया बना ओवरऑल चैंपियन
सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

सुलतानपुर।
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएफओ अमित सिंह एवं विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर रहे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 14 ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए भदैया ब्लॉक ने 197 अंक अर्जित कर लगातार ग्यारहवीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। 137 अंकों के साथ धनपतगंज द्वितीय तथा 116 अंकों के साथ जयसिंहपुर तृतीय स्थान पर रहा।
✦ प्रमुख स्पर्धाओं के विजेता


100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में कूरेभार के अविनाश प्रथम रहे। चक्का फेंक जूनियर बालक वर्ग में भदैया के वीरू विजेता बने। टेबल टेनिस बालक वर्ग में दूबेपुर प्रथम तथा भदैया द्वितीय रहा, जबकि बालिका वर्ग में भदैया प्रथम और दूबेपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
बैडमिंटन में जयसिंहपुर ब्लॉक ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में खिताब जीता, जबकि दोनों वर्गों में उपविजेता भदैया रहा। जूडो कुश्ती में भदैया एवं धनपतगंज ब्लॉक का दबदबा रहा, जहां विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले सम्पन्न हुए।
✦ व्यक्तिगत चैंपियनशिप


प्राथमिक बालक वर्ग में दूबेपुर के जोहिद एवं बालिका वर्ग में कूरेभार की आर्या यादव ने चैंपियनशिप हासिल की। जूनियर बालक वर्ग में दूबेपुर के योगेश तथा बालिका वर्ग में कुड़वार की अनुश्री मिश्रा विजेता बनीं।
✦ शिक्षकों की दौड़ भी रही आकर्षण
ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों की दौड़ में लंभुआ के पंकज सिंह प्रथम एवं धनपतगंज के अरविंद सिंह द्वितीय रहे। खेल अनुदेशकों व शिक्षा मित्रों की दौड़ में भदैया के उमेश यादव प्रथम तथा मोतिगरपुर के अजहर द्वितीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव व बबिता सिंह ने किया। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला व्यायाम शिक्षिका ने कहा कि सभी पात्रता औपचारिकताएं पूरी कर खिलाड़ियों को मंडल स्तर के लिए तैयार किया जाएगा।


इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर धर्मेन्द्र सिंह, जिला गाइड कैप्टन ज्योति सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, शिक्षक संघों के पदाधिकारी सहित शिक्षक मुनेंद्र मिश्रा, रितेश त्रिपाठी, जितेंद्र मौर्य, संतोष सिंह, मनोज, राहुल, , अर्जुन यादव, अनुपम शुक्ला,गायत्री सिंह सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *