अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल।
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुलतानपुर।१५ अगस्त १९४७ आजादी के ७९ वर्ष पूर्ण होने की खुशी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के कैंप कार्यालय पर प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय एवं जिलाध्यक्ष विजय प्रधान के द्वारा ध्वजरोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया एवं हमारी आजादी के लिए शहीद हुए क्रान्तिकारीयों को याद कर उन्हें नमन किया गया।
वरिष्ठ जिला महामंत्री अंबरीश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा की आज हम आजाद देश के नागरिक हैं इसके लिए हम अपने क्रन्तिकारी शहीदों को नमन करते हैं, लेकिन आज भी हमारा व्यापारी आजाद नही है, चाहे वो जीएसटी विभाग हो,फूड विभाग हो, लेबर विभाग हो, व्यापारी आज भी सरकारी तंत्र का गुलाम है, हम व्यापरीयों की असल आजादी तभी होगी जब हमारे देश में व्यापारी को व्यापार करने एवं उद्योग लगाने में सुगमता होगी, मौजूदा सरकार इस पर विशेष रूप से कार्य कर रही है, जिसका लाभ व्यापारियों को मिल भी रहा है, लेकिन देश के विकास में अहम भूमिका का निर्वाहन करने वाले व्यापारियों एवं उद्योग व्यापार को स्थापित करने हेतु सरकारी तंत्र को लचीला एवं सुगम बनाने पर और जोर देने की आवश्कता है,उम्मीद है आने वाले कुछ वर्षों में व्यापारियों को व्यापार करने एवं उद्योग स्थापित करने में और सुगमता होगी।
कार्यक्रम के उपरांत सभी पदाधिकारीयों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ नगर अध्यक्ष मनीष कसौधन के नेतृत्व में एक बाइक रैली निकाली गई, जो नगर के शाहगंज चौराहे से चौक घंटा घर होते हुए बस स्टैंड, डाकखाना चौरहा से होकर कैंप कार्यालय पर समाप्त हुई| इसी क्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य सभी समितियां पर पहुंचकर श्री राधे कृष्णा का आशीर्वाद प्राप्त किया|
इस मौके पर जिला प्रभारी प्रवीन्द्र भालोठिया , जिला संगठन महामंत्री अमरचंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, जिला मंत्री चन्द्रदेव मिश्रा, आशुतोष झा, रमेश कसौधन, विक्रांत दुबे , नगर महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, नगर संगठन महामंत्री अनु सत्य आनंद जायसवाल ,नगर युवा अध्यक्ष भोला सोनी ,दीपक खत्री ,अयोध्या प्रसाद ,जसवीर सिंह, दिनेश कसौधन ,बजरंगी साहू, हरदीप सिंह ,मुकेश सोनी , राहुल पटवा, रवि कौशल, आकाश तिवारी यश जायसवाल आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
