बाल व्यास आदित्य गौरव मिश्र ने गणेश चतुर्थी की दी हार्दिक शुभकामनाएं

गणेशोत्सव के पावन अवसर पर बाल व्यास आदित्य गौरव मिश्र ने समस्त नगरवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति के रंग से पूरा माहौल सराबोर है। इसी क्रम में बाल व्यास आदित्य गौरव मिश्र ने भी समस्त नगरवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि “विघ्नहर्ता श्री गणेश सभी के जीवन से संकटों को दूर कर सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। यह पर्व हमें एकता, आस्था और सद्भाव का संदेश देता है।”

गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना कर भक्तजन पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

गणेश उत्सव के इस शुभ अवसर पर बाल व्यास आदित्य गौरव मिश्र की शुभकामनाओं ने भक्तों के चेहरे पर खुशियां और आस्था का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *