हाईवे पर ‘लोकेशनबाजी’ का आतंक: हमीरपुर-कानपुर-सागर मार्ग पर सिस्टम को ठेंगा दिखा रहे ओवरलोड वाहन

ब्रेकिंग…..

हमीरपुर-कानपुर-सागर हाईवे इन दिनों अवैध परिवहन और ‘लोकेशनबाजी’ का गढ़ बन चुका है। रात के अंधेरे में भारी वाहन न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि सीधे तौर पर सरकारी तंत्र को चुनौती दे रहे हैं। बिना नंबर प्लेट के दौड़ते ये ट्रक और डंपर राहगीरों के लिए ‘सड़क पर दौड़ती मौत’ साबित हो रहे हैं।
लोकेशनबाजी: माफियाओं का हाईटेक नेटवर्क
जैसे ही शाम का धुंधलका गहराता है, हाईवे के किनारे खड़े ‘लोकेशनबाज’ सक्रिय हो जाते हैं। इनका काम परिवहन विभाग और पुलिस की गाड़ियों की पल-पल की खबर ट्रक ड्राइवरों तक पहुँचाना है।
कोड वर्ड का खेल: अधिकारियों की लोकेशन मिलते ही ओवरलोड गाड़ियाँ ढाबों या लिंक रोड पर रुक जाती हैं।
ग्रीन सिग्नल: जैसे ही रास्ता साफ होता है, एक साथ दर्जनों ओवरलोड ट्रक हाईवे पर उतार दिए जाते हैं।
बिना नंबर प्लेट: पहचान मिटाकर भागने की तैयारी
हैरत की बात यह है कि हाईवे पर दौड़ रहे अधिकांश डंपर और ट्रकों पर नंबर प्लेट गायब है या उन पर मिट्टी/कालिख पोती गई है। यह माफियाओं की एक सोची-झी रणनीति है ताकि:
सीसीटीवी कैमरों में गाड़ी की पहचान न हो सके।
किसी बड़े हादसे के बाद वाहन को आसानी से चिह्नित न किया जा सके।
आधी रात की एंट्री: थम जाती है जिंदगी की रफ्तार
रात 11 बजे के बाद जब आम जनता सो रही होती है, तब इन भारी वाहनों की ‘एंट्री’ शुरू होती है। क्षमता से 2 से 3 गुना अधिक माल लदे होने के कारण ये वाहन अक्सर बीच सड़क पर खराब हो जाते हैं, जिससे:
भीषण जाम: सुबह होते-होते हाईवे पर मीलों लंबी कतारें लग जाती हैं।

बढ़ते हादसे:
अनियंत्रित और ओवरलोड गाड़ियाँ अक्सर छोटे वाहनों को अपनी चपेट में ले लेती हैं।

स्थानीय लोगों का आक्रोश:

“ओवरलोड गाड़ियों के कारण हाईवे अब सुरक्षित नहीं रहा। रात के समय ये ट्रक रेस लगाते हैं। प्रशासन को सब पता है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है।”
हमीरपुर-कानपुर-सागर हाईवे पर चल रहा यह खेल बिना ऊंचे रसूख और सांठगांठ के मुमकिन नहीं है। यदि समय रहते इन ‘लोकेशनबाजों’ के सिंडिकेट और बिना नंबर के दौड़ रहे वाहनों पर नकेल नहीं कसी गई, तो यह हाईवे बड़े हादसों का केंद्र बना रहेगा।इतना छोटा सा जिला है इधर यमुना नदी है उधर बेतवा नदी है जरा से जिला में बिना किसी के कैसे पार हो जाते हैं ओवर लोड ट्रक संदीप निषाद हमीरपुर आर टी ओ खनिज सेल टैक्स ट्रैफिक पुलिस सब का ठेका लेता है हमीरपुर पार कराने का लक्ष्मी बाई तिराहे के पास ऑफिस में बैठकर हमीरपुर गाड़ी पार करवाता है अगर ट्रैफिक चल रहा होता है राठ रोड तो आर टी ओ खनिज भरूहा रोड निकल जाते हैं और अगर ट्रैफिक चल रहा होता है भरूहा रोड तो आर टी ओ खनिज राठ रोड निकल जाते हैं अगर लक्ष्मी बाई तिराहे पर खड़े होकर रहे तो कोई भी ट्रक ओवर लोड हमीरपुर से नहीं निकल सकता है चाहे कुरारा रोड हो या राठ रोड या भरूहा रोड संदीप निषाद ओवर लोड ट्रक निकालने का लेता है हमीरपुर से जिम्मेदारी आर टी ओ खनिज सेल टैक्स ट्रैफिक पुलिस सब कुछ मैनेज कर के चलवा रहा है ओवर लोड ट्रक
साढ से साहिल अली की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *