सुलतानपुर में रामलीला महोत्सव की तैयारियाँ शुरू

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर – श्री रामलीला ट्रस्ट समिति (नगर) की साधारण सभा की बैठक बीते दिन सायं 5 बजे संत तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामलीला मैदान में संपन्न हुई। बैठक में आगामी रामलीला महोत्सव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह महोत्सव आगामी 20 सितंबर (शनिवार) से शुरू होगा।

बैठक में ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला महोत्सव को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न प्रस्ताव रखे। सभी प्रस्तावों पर सदस्यों ने एकमत होकर सहमति जताई और उत्साहपूर्वक सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर श्री रामलीला ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष रामनिवास अग्रवाल, मंत्री/प्रबंधक श्रीमती सुषमा मिश्रा, वरिष्ठ ट्रस्टी सौरभ त्रिपाठी, अजय दुबे, सियाराम अग्रहरि, अनिल कुमार मिश्रा, राम प्रताप यादव, राम उजागिर तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार त्रिपाठी, शिक्षक बृजेश तिवारी, राजेश मिश्रा, हरिब्रत मिश्र सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *