ग्राम पंचायत लोटिया (धोपाप)में गिरी आकाशी बिजली,गिरा मकान,चपेट आए मवेशी

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
लंभुआ,सुलतानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के लोटिया (धोपाप)में दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई है, जिससे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया और इस दौरान मवेशी (पशु) भी चपेट में आ गए।
घटना लोटिया(धोपाप) गांव की है जहां दोपहर में राम करन माली के पतरे के मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया, एवं मकान के अंदर बंधे बकरी एवं पशु भी चोटिल हो गए। गलीमत यह रही कि इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।वहीं यह जानकारी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि प्रेम बहादुर सिंह उर्फ बागड़ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *