पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश समय रहते नहीं किया नियमों का पालन तो होगी सख्त कार्यवाही

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
डीएसओ के आदेश पर चार पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस/जिले के तेज तर्रार डीएसओ के एक्शन से मचा हड़कंप ‼️
नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को सफल बनाने व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए जिला पूर्ति अधिकारी व एआरटीओ प्रवर्तन ने संभाली कमान‼️
शासन के आदेशों का पालन हेतु सड़कों पर निकले अधिकारी किया जागरूक,
‼️सुल्तानपुर।जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य एव सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जनपद के पेट्रोल पम्प मेसर्स सेठ ब्रदर्स, निकट बस स्टेशन, मेसर्स सरजू प्रसाद महावीर प्रसाद, निकट बस स्टेशन, मेसर्स ए.एस. फिलिग स्टेशन, लक्ष्मनपुर, मेसर्स सत्यम् पेट्रोलियम लक्ष्मनपुर, मेसर्स बजरंग फिलिग स्टेशन पयागीपुर, मेसर्स हाजी शराफत उल्ला कमालुद्दीनपुर, अमहट, मेसर्स केबीएस पेट्रोलिमय अमहट, मेसर्स अवध फिलिग स्टेशन गोराबारिक व सूर्या फिलिग स्टेशन कस्बा सुलतानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन पेट्रोल पम्प संचालको द्वारा बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहन चालको को पेट्रोल दिया जाना पाया गया उन्हे मौके पर ही भविष्य हेतु कठोर चेतावनी देते हुए शासन द्वारा दिये गये निर्देशो का अनुपालन में बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहन चालको को पेट्रोल न दिये जाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही निरीक्षण समय बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहन चालको को पेट्रोल देने व रिटेल आउटलेट पर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल, आपका जीवन है अनमोल” के बैनर / होर्डिंग न पाये जाने वाले पेट्रोल पम्प मेसर्स सेठ ब्रदर्स, निकट बस स्टेशन, मेसर्स ए.एस. फिलिग स्टेशन, लक्ष्मनपुर, मेसर्स बजरंग फिलिग स्टेशन पयागीपुर व मेसर्स अवध फिलिग स्टेशन गोराबारिक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है‼️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *