मधुर आवाज से सिंगर शिवानी सिंह भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में सबका दिल जीत लेती हैं। वहीं भोजपुरी सिने जगत में अपनी अदायगी से एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। ऐसे में सिंगर शिवानी सिंह और खूबसूरत अदाकारा काजल त्रिपाठी की शानदार जोड़ी में नया लोकगीत ‘ससुरा में बानी रानी बनके’ रिलीज किया गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने को जहां सिंगर शिवानी सिंह ने सुरीली आवाज में गाकर श्रोताओं का मन मोह रही है, वहीं अदाकारा एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपनी अदाओं से बिजली गिरा रही है। इस गाने में वह गोल्डेन कलर की और डार्क ग्रीन कलर की साड़ी पहने लोगों के दिलों को घायल कर रही है। उनके हसबैंड के रोल में एक्टर अवनीश आर्या ने अच्छी केमेस्ट्री जमाई है। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच किया गया है। इस गाने का ऑडियो और वीडियो ऑडियंस को बहुत पसंद आ रहा है।
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी शादीशुदा हैं और उन्हें ससुराल में अपने हसबैंड खूब प्यार मिलता है। वह अपने सहेलियों के बीच अपनी खुद की वाहवाही लूट रही है। वह नाचते गुनगुनाते हुए अपने सखियों से कहती है कि…
‘सास धोये बरतन रोटी ननद से बेलवाई ले, जवन मन करे बइठल बइठल हम खाई ले, राज करीले खानदानी बनके, राज करीले खानदानी बनके, ससुरा में बानी हम रानी बनके, सखी ससुरा में बानी हम रानी बनके…’
लिंकः https://youtu.be/zkUJAkoiSv0?si=gp1AXOkpukHCZBRI
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘ससुरा में बानी रानी बनके’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी ने मनमोहक लुक में गरदा उड़ा रही हैं। उनके हसबैंड के रोल में अवनीश आर्या ने कमाल का अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘ ये सुंदर लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है, जिसे मैनें पूरे मन से गाया है। यह सांग बहुत ही मजेदार है। इस गाने को गाते समय बहुत अच्छा लग रहा था। मुझे खुशी है कि रत्नाकर सर हमेशा अच्छे-अच्छे गाने बनाते हैं। सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘यह लोकगीत मस्ती से भरपूर है, जिसमें मैंने खोइब मस्ती किया है। ऐसे मजेदार गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है। इतना अच्छा भोजपुरी लोकगीत का निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ और अड़ियंस को भी दिल से थैंक्यू कहती हूँ!’
