राष्ट्रीय जन पार्टी ने अपनी संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सिंह के आदेशानुसार बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी प्रदीप रस्तोगी को राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि प्रदीप रस्तोगी अपने अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को और मज़बूत करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएँगे।
पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि आने वाले समय में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और सक्रिय बनाने के लिए प्रदीप रस्तोगी का योगदान निर्णायक साबित होगा।
इस अवसर पर बरेली जनपद से दीपक शर्मा, अभिनय रस्तोगी, तथा वेदप्रकाश प्रजापति , ओमकार कश्यप आदि ने प्रदीप रस्तोगी को राष्ट्रीय सचिव बनने की बहुत बहुत बधाइयाँ दी।
