मण्डल अध्यक्ष ने सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक से की मुलाकात

 

  • कर्मचारियों की समस्याओं से कराया अवगत।
  • मुख्य सचिव के पत्र का दिया हवाला।

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुलतानपुर। मुख्य सचिव के आदेश के बाद भी महीने की हर 15 तारीख को होने वाली बैठक न कराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने सहायक शिक्षा निदेशक को पत्र दिया। सौंपे गए पत्र में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह पिंटू ने सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या कौस्तुभ कुमार सिंह से मिलकर अवगत कराया है कि मुख्य सचिव के आदेश के बाद भी जनपद स्तर पर विभागाध्यक्ष द्वारा कर्मचारी संगठनो के साथ कोई बैठक नहीं की जा रही है। जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जबकि मुख्य सचिव ने अपने पत्र 12 दिसंबर 24 के माध्यम से अवगत कराए है कि समस्त विभागाध्यक्ष कर्मचारी संगठनों के साथ महीने की 15 तारीख को बैठक कर जो जनपद स्तर पर मामले लंबित है उनका निस्तारण कराए। जिसका निस्तारण जनपद स्तर पर न होने लायक हो,उसको शासन को भेजे। जिससे उसका निस्तारण शासन स्तर पर कराया जा सके। उसके बाद भी जनपद स्तर पर विभागाध्यक्षों द्वारा कोई बैठक नहीं की जा रही है। मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या कौस्तुभ कुमार सिंह से मिलकर बैठक कराए जाने का अनुरोध किया है। जिस पर सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल अयोध्या ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर,अमेठी, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, व बाराबंकी को पत्र भेज कर कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक कराए जाने का निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *