मथुरा में किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन, भाकियू सुनील का अनिश्चितकालीन धरना 26वें दिन भी जारी | Samachar 18 News

मथुरा आज दिनांक 12 जुलाई 2025 को भारतीय किसान यूनियन सुनील के बैनर तले चल रहे मथुरा ब्लॉक के गांव कोटा मौजा में रेलवे द्वारा की जा रही किसानों की भूमि अधिग्रहण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को आज 26 दिन हुए
आज किसानों ने धरना स्थल पर रेलवे अधिकारियों जिला प्रशासन के अधिकारियों की मनमानी के विरोध में अर्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया


भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने जय जवान जय किसान किसानों को न्याय दो किसानों को जीने दो किसानों को उचित मुआवजा दो रेल मंत्री मुर्दाबाद के गगन भेदी नारे लगाकर जोरदार
प्रदर्शन किया
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा रेलवे अधिकारियों व जिला प्रशासन की मनमानी के विरोध में 26 दिन से अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है आज किसानों ने रेल विभाग जिला प्रशासन के विरोध में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया है कोटा मौजा गांव मथुरा वृंदावन नगर निगम में आता है लेकिन यहां के किसानों को नगर निगम का मुआवजा प्रशासन नहीं दे रहा कोटा मौजा के किसान 26 दिन से दिन रात अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर डटे हुए हैं रेलवे के अधिकारी कोटा मौजा गांव के किसानों के आंदोलन को हल्के में ले रहे हैं अब यह आंदोलन सड़कों पर उतरकर होगा
जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जेल भरो आंदोलन चक्का जाम रेल रोको आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे किसान जब तक कोटा मौजा गांव के किसानों को नगर निगम के सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं मिलेगा तव तक रेल विभाग को 1 इंच भी जमीन नहीं देंगे किसान कोटा मौजा गांव के किसानों को 7500 वर्ग मीटर के हिसाब से चौगन मुआवजा दिया जाए जिन किसानों के मकान अधिग्रहण में आ रहे हैं उनको भी सर्किल रेट के हिसाब से उचित मुआवजा दिया जाए
कल दिनांक 13 जुलाई 2025 को अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर रेलवे अधिकारियों जिला प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए 11:00 वजे से लेकर 2:00 बजे तक मातृशक्ति द्वारा हरि नाम संकीर्तन किया जाएगा


भारतीय किसान यूनियन सुनील के महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल ने कहा कोटा मौजा गांव के किसानों के मकानो का पूर्ण रूप से सर्वे भी नहीं हुआ है राजस्व विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं जिसे सहन नहीं किया जाएगा
अर्धनग्न प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पंडित नरोत्तम शर्मा पंडित मानिकचंद शर्मा पंडित धीरज शर्मा ख्यालीराम शर्मा गोपीचंद चंद्रभान चंद्रपाल भूपेंद्र अनिल विनोद लक्ष्मण प्रसाद अनिल सोनू आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *