रत्नाकर कुमार प्रस्तुत आर्कवर्क्स चैनल बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों पर कंप्लीट कर ली गई है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री ऋचा दीक्षित नाग रानी की भूमिका में दिखाई देंगी। शूटिंग के समय उनका गेटअप और अभिनय देखकर लोग काफी सराहना करते थे। शूटिंग देखने आये बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि ये फिल्म बहुत शिद्दत से मनाई जा रही है। जब भी यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होगी तो हर किसी का दिल जीत लेगी और लोग बार-बार यह फिल्म देखना चाहेंगे।
गौरतलब है कि आर्कवर्क्स चैनल के तले भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फिल्म की कहानी के अनुरूप ही हर दृश्य का फिल्मांकन किया जा रहा है। यह फ़िल्म तिलिस्म, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है। इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक विष्णु शंकर बेलु हैं। स्टार कास्ट ऋचा दीक्षित, आशीष सिंह, विष्णु शंकर बेलू, त्रिपुरारी यादव, देवेन्द्र पाठक, परित जानवी उमर, परी सिंघानिया, रितु पांडेय, रीमा सिंह, रानी शर्मा, संजीव मिश्रा, हीरालाल यादव, आशीष यादव, रजनीश सिंह, अजय सिंह, खुशी मौर्य, बंधु खन्ना, रानी जयसवाल, जानवी सिंह हैं। लेखक सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा, डीओपी हरेश सावंत, संगीतकार साजन मिश्रा, कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल, एक्शन मास्टर हीरा लाल यादव, पीआरओ ब्रजेश मेहर, कला निर्देशक शेरा हैं। इस फिल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार भोजपुरी सिनेमा जगत को नई पहचान दिलाने में संघर्षरत हैं। उनका सपना है कि जिस तरह से अन्य भाषा की फिल्म इंडस्ट्री बिग लेवल पर सराही जाती है, उसी तरह से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी विश्व स्तर पर अपनी बुलंदी का परचम लहराये। यही वजह है कि रत्नाकर कुमार डेली रूटीन वाली फिल्मों से अलग एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करते हैं, जोकि लीक से हटकर होती हैं। इसी कड़ी में रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का निर्माण कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो गई है।
रत्नाकर कुमार, ऋचा दीक्षित की फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ की शूटिंग संपन्न जौनपुर में

