आज सुधा सेवा संस्थान (रजि.) के अध्यक्ष श्री अनिल जैन (वरिष्ठ समाज सेवी) द्वारा लगभग 200 से अधिक बच्चों को बिठूर में कई जगह के दर्शन कराए गए ।
जिसमें कई स्कूलों के बच्चों को एकत्रित कर पुण्य का कार्य श्री अनिल जैन द्वारा किया गया ।
जिसमें काकादेव स्थित आशा की किरण संस्था , साकार स्पेशल स्कूल आनंद पूरी तथा साईं स्कूल नौबस्ता से बच्चों को दर्शन कराया गया।

दर्शन कर तथा घूमने में बच्चों को बहुत ही अच्छा लगा तथा सुधा सेवा संस्थान की टीम द्वारा लंच पैकेट , चाय , नमकीम और बिस्किट वितरित किया गया एवं बच्चों और टीचरों द्वारा सुधा सेवा संस्थान के अध्यक्ष और पूरी टीम को सम्मानित किया और धन्यवाद भी किया और श्री अनिल जैन द्वारा आए दिन संस्था की ओर से कुछ न कुछ नया कार्य करते रहते हे जिसमें मौके पर प्रियांश जैन , अंकित केसरवानी , एड. शुभम मिश्रा जिला अध्यक्ष (अपना दल पार्टी) आदित्य , गांधारी तथा समाचार 18 न्यूज से अचिन अरोरा (यू पी हेड) , यश दीक्षित , रवि प्रकाश का भरपूर सहयोग रहा ।


