
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात के बाद भारत-रूस के बीच कई अहम समझौते हुए। मध्य पूर्व में शांति, ईरान परमाणु मुद्दे और गाजा की मानवीय स्थिति पर दोनों देशों ने चिंता जताई। स्वास्थ्य, व्यापार, रक्षा और प्रसारण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम बैठक के बाद भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हुए। इस समझौते को लेकर विदेश मंत्रालय ने कई अहम जानकारी दी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की 25वीं वर्षगांठ पर यह यात्रा वास्तव में एक बहुत ही विशेष यात्रा है !
भारत -रूस के बीच अहम डील

- भारत सरकार और रूसी संघ की सरकार के बीच एक राज्य के नागरिकों की दूसरे राज्य के क्षेत्र में अस्थायी श्रम गतिविधि पर समझौता
- भारत सरकार और रूसी संघ की सरकार के बीच अनियमित प्रवासन से निपटने में सहयोग पर समझौता
- भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और रूसी संघ के स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता
- भारत और परिवार कल्याण मंत्रालय के भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में उपभोक्ता अधिकार संरक्षण और मानव कल्याण पर निगरानी हेतु संघीय सेवा (रूसी संघ) के बीच समझौता
- ध्रुवीय जल में परिचालन करने वाले जहाजों के लिए विशेषज्ञों के प्रशिक्षण पर भारत गणराज्य सरकार के बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय और रूसी संघ के परिवहन मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन
- भारत के बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय और रूसी संघ के समुद्री बोर्ड के बीच समझौता ज्ञापन
- मेसर्स जेएससी यूरालकेम और मेसर्स राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड तथा नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड और इंडियन पोटाश लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन
- भारत और रूसी संघ के बीच माल और वाहनों के आवागमन के संबंध में आगमन-पूर्व सूचना के आदान-प्रदान में सहयोग के लिए भारत गणराज्य सरकार के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड और संघीय सीमा शुल्क सेवा (रूसी संघ) के बीच प्रोटोकॉल
- भारत के संचार मंत्रालय के डाक विभाग और जेएससी रूसी पोस्ट के बीच द्विपक्षीय समझौता
- रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे और संघीय राज्य स्वायत्त उच्च शिक्षा शैक्षणिक संस्थान “नेशनल टॉम्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी”, टॉम्स्क के बीच वैज्ञानिक और शैक्षणिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन
- मुंबई विश्वविद्यालय, लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष की संयुक्त स्टॉक कंपनी प्रबंधन कंपनी के बीच सहयोग के संबंध में समझौता
- प्रसार भारती, भारत और संयुक्त स्टॉक कंपनी गज़प्रोम-मीडिया होल्डिंग, रूसी संघ के बीच प्रसारण पर सहयोग और सहभागिता के लिए समझौता ज्ञापन
- प्रसार भारती, भारत और नेशनल मीडिया ग्रुप, रूस के बीच प्रसारण पर सहयोग और सहभागिता के लिए समझौता ज्ञापन
- प्रसार भारती, भारत और बिग एशिया मीडिया ग्रुप के बीच प्रसारण पर सहयोग और सहभागिता के लिए समझौता ज्ञापन
- प्रसार भारती, भारत और एएनओ “टीवी-नोवोस्ती” के बीच प्रसारण पर सहयोग और सहभागिता के लिए समझौता ज्ञापन का परिशिष्ट
- “टीवी ब्रिक्स” संयुक्त स्टॉक कंपनी और “प्रसार भारती (पीबी)” के बीच समझौता ज्ञापन
