इंडिया में इंडिगो क्राइसिस गहराया

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
इंडिगो का ऑपरेशनल संकट शनिवार को भी जारी रहा, देशभर में 400 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली में 106, मुंबई में 109, बेंगलुरु में 124 और हैदराबाद में 66 उड़ानें रद्द हुईं। चेन्नई और पुणे में भी 40 से ज्यादा फ्लाइटें प्रभावित रहीं। हजारों यात्री फंसे, टिकट कीमतों में भारी उछाल—दिल्ली-मुंबई का किराया ₹50,000 तक पहुंचा। बढ़ते दबाव के बीच रेलवे ने दिल्ली रूट के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं। केंद्र ने DGCA की नई FDTL गाइडलाइंस को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से रोका और जांच के आदेश दिए।

दिल्ली,इंडिगो द्वारा पैदा की गई समस्या के मामले में सिविल एविएशन मंत्रालय की कुंभकर्णी निद्रा टूटी ! इंडिगो की भारी समस्या के बीच हवाई किराए में अचानक बढ़ोतरी पर मंत्रालय ने आदेश जारी किया
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फेयर कैप लगाया ! सभी एयरलाइंस को नए फ़ेयर कैप्स का सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किया गया ! मंत्रालय रीयल-टाइम डेटा से निगरानी करेगा,नियम तोड़ने पर तुरंत कार्रवाई होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *