
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सर्वोदय नगर के मिडिया प्रभारी सुश्री श्रेया सिंह के अनुसार आज विद्या के सरस्वती सभागार में वन्दना सत्र में युनेस्को द्वारा दीपावली को मानवता का अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में सम्मिलित किये जाने के उपलक्ष्य में दीप मन्त्र के दीप जलाकर दीपावली के प्रतिक स्वरूप कार्यक्रम मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय विद्वत परिषद के संयोजक एवं भारतीय सांस्कृतिक परिषद के नगर महाध्यक्ष श्री सतीश कुमार गुप्त जी रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष
पुष्पार्चन एवं दीपार्चन से हुआ और माँ सरस्वती की वंदना हुई। तातपश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य एवं सभी भैया-बहिनों के साथ आचार्यों बंधु /भगिनी ने दीप जलाकर खुशियों को प्रदर्शित किया । मुख्य वक्ता श्री सतीश कुमार गुप्त जी ने भैया/ बहनों को दीपावली को विश्व धरोहर क्यों बनाया गया इस विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि युनेस्को में यह प्रकिया लम्बे समय प्रस्तावित थी जिसे बुधवार को युनेस्को द्वारा मानवता का अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया गया |

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेश चन्द्र तिवारी जी ने ने बताया की युनेस्को ने दीपावली को सांस्कृतिक धरोहर के रूप मान्यता का आधार अंधकार पर प्रकाश का, अज्ञानता पर ज्ञान का और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतिक के रूप में किया | आज के समय में दीपावली एक विश्व के पर्व के रूप परिलक्षित हो रहा है |कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख श्री विजय अभिनन्दन मिश्र ने आभार ज्ञापन किया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योति सिंह जी ने किया |इस कार्यक्रम में सभी भैया बहिन एवं आचार्य बधु /भगिनी उपस्थित रहें |
