छाता कोतवाली में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ।

शनिवार को जनपद मथुरा के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया ,वहीं छाता कोतवाली पर एसडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ।


उपजिलाधिकारी के साथ तहसीलदार छाता सचिन पवार ,पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा अन्य अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को गंभीरता पूर्वक सुना। और अधीनस्थों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता परक तरीके से समस्याओं को जल्द निस्तारण किया जाए।

वही आज लगे थाना दिवस में ज्यादातर परिवार से जुड़े हुए मामले आए उप निरीक्षक सुकुन वेदवान के द्वारा आपसी समझौते के लिए लोगों को प्रेरित किया। उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने बताया कि थाना दिवस में प्राप्त होने वाली फरियादियों की समस्या का त्वरित समाधान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *