ग्राम सभा तुलसीपुर में जरूरतमंदों को मिला कंबल, ठंड से राहत

रिपोर्ट – सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

कड़ाके की ठंड को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार ग्राम सभा तुलसीपुर में गरीब, असहाय व पात्र व्यक्तियों को कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम लेखपाल संदीप तिवारी द्वारा संपन्न कराया गया।


कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दी। ग्रामीणों ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना की और समय पर सहायता मिलने पर संतोष जताया।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि ठंड के मौसम में किसी भी पात्र व्यक्ति को परेशानी न हो, इसके लिए कंबल वितरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *