
पर्यवेक्षकों की निगरानी में सम्पन्न हुआ क्षत्रिय एजूकेशनल एसोसिएशन का चुनाव
समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
सुल्तानपुर। क्षत्रिय एजूकेशनल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक एवं निर्वाचन कार्यक्रम क्षत्रिय भवन में नामित पर्यवेक्षकों की देखरेख में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत सदन ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह एडवोकेट को पुनः संस्था का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। उल्लेखनीय है कि संजय सिंह वर्ष 1999 से लगातार क्षत्रिय एजूकेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से निर्वाचित होते आ रहे हैं। वर्ष 2026 में उनका दसवाँ कार्यकाल प्रारम्भ हुआ है, जो संस्थाओं के प्रति उनके समर्पण, सदस्यों के अटूट विश्वास तथा उनके सफल नेतृत्व का प्रमाण है।
निर्वाचन में उपाध्यक्ष पद पर डॉ. आर.पी. सिंह, मंत्री/सचिव पद पर रमेश सिंह, सह सचिव पद पर अमरेंद्र प्रताप सिंह, संप्रेक्षक पद पर पवन कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर अमर बहादुर सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय प्रताप सिंह, अनिल प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, महेश नारायण सिंह, राणा संदीप सिंह, राम गोविंद पाल, उत्कर्ष सिंह एवं गौरव सिंह का चयन किया गया। सदन के सदस्यों ने अध्यक्ष संजय सिंह को महात्मा गांधी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रबंध समिति हेतु सदस्यों के चयन का अधिकार प्रदान किया। अध्यक्ष ने प्रो. विनोद कुमार सिंह, बृजभान सिंह, राम बहादुर सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद सिंह तथा धनंजय सिंह के नाम सदस्य के रूप में घोषित किए। इसी क्रम में राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रबंध समिति हेतु शुभ नारायण सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, धनंजय प्रताप सिंह, शिव प्रसाद सिंह, बाल चंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुरेंद्रनाथ सिंह एवं सूर्यभान सिंह के नाम घोषित किए गए।
राणा प्रताप विधि महाविद्यालय, कूरेभार की प्रबंध समिति हेतु ठाकुर प्रसाद सिंह, योगेश प्रताप सिंह, देवांश सिंह, सुनील कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह एवं पशुपतिनाथ सिंह को सदस्य नामित किया गया।
गौरतलब है कि क्षत्रिय एजूकेशनल एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1944 में श्रद्धेय बाबू बेंचू सिंह वकील ने अपने सहयोगियों के साथ की थी। निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. दिवाकर त्रिपाठी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा आनंद कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, बुआपुर को पर्यवेक्षक नामित किया गया था। उनकी देखरेख में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षत्रिय एजूकेशनल एसोसिएशन अपने पूर्वजों के आदर्शों एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।
