माघ मेला शुभारंभ पर दशाश्वमेध घाट पर गंगा वंदन व रुद्राभिषेक | Samachar 18 News

माघ मेला पर्व के शुभारंभ पर अनामिका चौधरी निषाद प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने आज प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर गंगा वंदन के अंतर्गत पूजन, आरती एवं पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया।


उन्होंने कहा कि यह माघ मेला अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए धीरे-धीरे मिनी महाकुंभ मेले का स्वरूप लेता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के देखरेख में प्रयागराज अपने पुराने वैभव की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है, सनातन धर्म, संस्कृति की आस्था प्रत्येक जन-मानस में श्रृद्धालुओं जैसी खुबसूरती जन्म ले रही है।
परंपराएं बदल रहे हैं, आज़ का युवा जम्मू-कश्मीर, गोवा छोड़ कर काशी,प्रयाग, अयोध्या की तरफ़ देख रहा है।


अनामिका ने मां गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि मेला सकुशल संपन्न हो और सभी तीर्थयात्रियों को सकुशल स्नान कराकर उन्हें वापस गंतव्य स्थान तक निर्विघ्न रूप से पहुंचाने में मां गंगा मदद करें।
पूर्व महाकुंभ की त्रासदी अभी सभी के मन में जीवित है और उसकी पुनः पुनरावृत्ति न होने के लिए देवो के देव महादेव का रूद्राभिषेक कर प्रार्थना भी किया।
अनामिका चौधरी निषाद ने सभी गंगा भक्तों को नूतन वर्ष की बधाई दी और संपूर्ण वर्ष उनके लिए शुभ फलदाई होने की कामना किया।



मृणाली मिश्रा, नीलम शुक्ला, जान्हवी निषाद, राकेश मिश्रा, अन्नू निषाद, अरूण निषाद,आर पी दुबे पत्रकार,अजय द्विवेदी अधिवक्ता ,भीम सिंह, आचार्य कौशल किशोर, विकास केलकर, सविता सिंह,डी पी पांडेय, मेज़र सुनील निषाद आदि ने गंगा स्नान कर रहे स्नानार्थियों को, घाटियों को, नाविकों को, नाईयों को गंगा तट पर स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *