आगरा एक्सप्रेसवे पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष की सफारी बनी आग का गोला, चालक बाल-बाल बचा

सुल्तानपुर ब्रेकिंग

सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

आगरा एक्सप्रेसवे पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष की सफारी बनी आग का गोला,चालक सुरक्षित।शनिवार को आगरा एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी की सफारी गाड़ी का दुर्भाग्यवश एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद वाहन में आग लग गई,जिससे सफारी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।बताया गया कि दुर्घटना के समय वाहन में केवल चालक ही सवार था। गनीमत रही कि चालक समय रहते बाहर निकल आया और पूरी तरह सुरक्षित है। उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और परिचितों में हड़कंप मच गया,लेकिन चालक के सुरक्षित होने की खबर मिलते ही सभी ने राहत की सांस ली। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी ने बताया कि चालक पूरी तरह स्वस्थ है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *