पत्रकारिता के छात्रों को अपने सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व को समझना होगा : सुधीर कुमार अवस्थी

पत्रकारिता विभाग में छह दिवसीय प्रिंट मीडिया कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

कानपुर-छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में समाचार लेखन एवं संपादन में कौशल विकास के उद्देश्य से छह दिवसीय प्रिंट मीडिया कार्यशाला का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत स्वामी विवेकानंद के गीत एवं द्वीप प्रज्वलन से हुई विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ जीतेन्द्र डबराल ने अतिथियों का परिचय कराया एवं डॉ योगेंद्र पांडेय ने विषय प्रवर्तन कर प्रशिक्षण की महत्ता से अवगत कराया मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यशाला से पत्रकारिता के छात्रों का क्षमतावर्धन होगा एवं प्रिंट मीडिया के तकनीकी बारीकियों को अच्छे से सीख पाएंगे, आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह पूरब से गये स्वामी विवेकानंद ने पश्चिमी देशों में भारत की सहिष्णुता को प्रस्तुत किया, ठीक उसी तरह पत्रकारिता के छात्रों को अपने सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व को समझना होगा उन्होंने कहा कि विचारों को थोपने की बजाय कुछ ऐसा करें जिससे सामने वाला न सिर्फ उन विचारों को समझ जाए बल्कि एक अच्छा वक्ता भी बन सके विशिष्ट अतिथि के तौर पर जागरण मीडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. उपेंद्र पाण्डेय ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला मीडिया इंडस्ट्री के लिए आपको तैयार करने का माध्यम है, आगे उन्होंने कहा कि ‘वैश्विक संचारक के तौर पर स्वामी विवेकानंद ने लोगों को ऐसी शिक्षाएं दीं कि आज भी उन्हें याद किया जाता है”, अमेरिका के शिकागो में एक गली का नामकरण उनके नाम पर किया गया, यह उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों का रास्ता पत्रकारिता से होकर जाता है, हमें इसको भी अन्य विषयों की तरह प्राथमिकता बनाना है कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सभी छात्र छात्राओं को प्रिंट मीडिया से सम्बंधित सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया जबकि दूसरे सत्र में पत्रकारिता क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव व विचार साझा किए वरिष्ठ पत्रकार आशीष त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप वो शिलाएं हैं जिनको एक नया आकर देकर भविष्य के होनहार पत्रकार तैयार करने हैं उन्होंने कहा कि किसी छोटी चीज को बड़ी चीज से जोड़ दें तो खबर बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है, एक अच्छी फोटो पूरा इतिहास बदल देती है पत्रकारिता में साक्षात्कार से पहले होमवर्क बहुत जरूरी है सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं तुलसी पादप भेंट कर सम्मानित किया गया मंच संचालन सहायक विभागाध्यक्ष डॉ ओम शंकर गुप्ता ने किया विभागाध्यक्ष डॉ दिवाकर अवस्थी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *