
मकर संक्रांति के उपलक्ष में समाजसेवी गोविंद सिंह द्वारा किया गया गर्म वस्त्र वितरण।
छाता के निकटवर्ती गांव अलवाई में जरूरतमंद बच्चों महिला पुरुषों को गर्म ऊनी वस्त्र बांटे गए। सर्दी से बचाने के लिए समाजसेवी भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह द्वारा ऊनी वस्त्र वितरण गांव में बनी अपनी चौपाल पर किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को बनियान, पाजामा,टोपा, जुराब वितरण किया। समाजसेवी गोविंद सिंह जादौन ने बताया कि कड़ाके की ठंड में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पहली बार लगभग एक हजार गर्म वस्त्र जिसमें टोपा ,बनियान, मोजे वितरण किया गया है ,जिससे कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत मिल सके ।
गांव के रहने वाले पूरन ,जीतपाल त्रिलोकी, मोहनी, मोहन सिंह, केशव , हरदेव, भगवत, रामेश्वर आदि लोगों ने समाजसेवी द्वारा समाज सेवा की सराहना की है।

