एडीजी रेलवे ने कानपुर सेंट्रल पर प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का किया लोकार्पण

महाकुंभ-2025 में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 68 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री मेडल से किया गया सम्मानित

कानपुर- जीआरपी कानपुर सेंट्रल परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों की आवासीय समस्या के समाधान हेतु बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी ने नवनिर्मित प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का भव्य लोकार्पण किया इस दौरान उन्होंने जीआरपी थाने का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त सम्मान समारोह रहा एडीजी रेलवे ने वर्ष 2025 में संपन्न हुए महाकुंभ मेला के दौरान उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा और प्रभारी निरीक्षक कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह सहित कुल 68 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए इसके अतिरिक्त, थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल पर तैनात अन्य सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया वर्तमान में चल रहे माघ मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं

को देखते हुए एडीजी रेलवे ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की उन्होंने सुरक्षा को और पुख्ता करने हेतु पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक के उपयोग के निर्देश दिए बॉडी वार्म कैमरा पारदर्शी पुलिसिंग और साक्ष्य संकलन के लिए, नैक बैंड स्पीकर यात्रियों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निर्देशित करने के लिए, PA एवं CCTV सिस्टम निगरानी और त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक रेलवे (प्रयागराज) एन. कोलांची, डीआईजी पीएसी (कानपुर नगर) अतुल शर्मा, डिप्टी कमांडेंट पीएसी बजरंग बली चौरसिया, सीओ रेलवे दुष्यंत कुमार सिंह, और आरपीएफ प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार उपस्थित रहे रेलवे की ओर से स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी और भवन निर्माण इकाई के अवर अभियंता सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री प्रशांत वर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *