
अचिन अरोड़ा उपसंपादक की खास रिपोर्ट
कानपुर । आज दिनांक 26/02/2026 दिन सोमवार को 77 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सेंट मेरिस एजुकेशन सेंटर स्थित तुलसी नगर काकादेव कानपुर में झंडा रोहण कार्यक्रम किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि श्री दीप अरोड़ा (मोटिवेशनल स्पीकर) रहे । सर्वप्रथम झंडा रोहण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया तत्पश्चात स्कूल के प्रबंधक श्री अखिलेश पीटर व कोऑर्डिनेटर राधिका तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर स्वागत किया और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें वहां आए अतिथियों ने बहुत सराहना किया । और साथ ही साथ मुख्य अतिथि श्री दीप अरोरा जी ने बच्चों तथा अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को मोटिवेट किया ।


