यूपी के 26 जिलों में मौसम विभाग का तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

समाचार 18 न्यूज़ के लिए लखनऊ से रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
लखनऊ, यूपी में अब ठंड के साथ बारिश और बिजली गिरने का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 3 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। लखनऊ और प्रयागराज के आसपास 26 जिलों में मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। बाकी हिस्से में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे का डबल अटैक देखने को मिलेगा
वही मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ही लखनऊ में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब तेज़ आंधी के चलते शहर में अफरा-तफरी मच गई। लखनऊ 1090 चौराहे पर सड़क किनारे लगे टीन शेड तेज़ हवाओं में उड़कर सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग मौके पर पहुंचा और यातायात को सुचारु कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *