
शहीद के नाम पर बनेगा अंत्येष्टि स्थल परिजनों को 1लाख 25 हजार दी सहायता राशि
समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
सुल्तानपुर, सदर विधानसभा क्षेत्र के बरुई निवासी देश की आन-बान-शान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद भूपेंद्र सिंहजी का पार्थिव शरीर जब उनके गांव पहुँचा,तो पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय ‘भूपेंद्र सिंह अमर रहें’ के नारों से गुंजायमान हो उठा। वीर सपूत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को पहुंचे सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय “राजबाबू” ने उस वीर सपूत के माँ को नमन किया जिसने ऐसे वीर को जन्म दिया साथ ही उस पिता को जिसने अपने आँखों के तारे को भारत माता की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। विधायक के लिए यह अत्यंत भावुक क्षण था जब वह शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देने और उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे एक सैनिक का कंधा ही देश का भार उठाता है,और आज उन्हें कंधा देते हुए गौरव और अत्यंत दुख की मिली-जुली अनुभूति हो रही थी। शहीद भूपेंद्र सिंह जी का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने इस मौके पर शाहिद के परिजनों को 1लाख 25 हजार रुपए की सहायता व शहीद के नाम पर एक अंत्येष्टि स्थल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहीद की यादें उनकी वीरता की कहानियाँ हमारे क्षेत्र के युवाओं को सदैव प्रेरित करती रहेंगी। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दे हम पूरी तरह से शहीद परिवार के साथ खड़े हैं। वीर शहीद भूपेंद्र सिंह अमर रहें!
