
कोसीकला के निकटवर्ती ग्राम फालेन
में होलिका दहन 3 मार्च 2026 के दिन रात्रि में आग से निकलने वाले पंडा मेले की तैयारी को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा सुरेश चंद्र रावत के द्वारा होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा उन्होंने प्रहलाद कुंड की सफाई तथा सीसीटीवी कैमरे का कवरेज हेतु अधिक सीसीटीवी लगवाने तथा पार्किंग पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा इत्यादि व्यवस्थाओं को लेकर भी निर्देशित किया गया।
