
छाता (मथुरा): जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए फेरबदल के बाद, नवागत प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने कोतवाली छाता का विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं और कस्बे में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया।
अपराधियों को चेतावनी, जनता को सहयोग का संदेश
कार्यभार संभालने के बाद नवागत थाना प्रभारी ने कोतवाली के समस्त स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर राम जनम गौतम, उप निरीक्षक अतर सिंह, राहुल चौधरी, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र,मनीष, प्रमोद ,सनी प्रसाद ,महिला कांस्टेबल निक्की ,स्वाति रानी, शिक्षा, शिवानी , सोनम आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।।
