विहिप के आदर्शों का करेंगे पालन, दलाई शपथ।
विश्व हिंदू परिषद प्रखंड छाता ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया।
रविवार को छाता की प्रसिद्ध हनुमान बगीची में विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सेवा प्रमुख विहिप ,मुकेश शुक्ला, विनोद राघव, योगेश गौतम, गोपाल बाबा ,सतीश चंद्र ,सूरजपाल यदुवंशी, राम तोमर अन्य सभी के द्वारा भगवान श्री राम के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगे। जिससे पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में आने वाले मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों का तस्वीर व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया ।
इस कार्यक्रम में फेन द स्मार्ट भगत सिंह ग्रुप,राजपूत ग्रुप, शिव शक्ति ग्रुप, ग्वाला मित्र मंडली, ब्राह्मण सेवा संघ, गौ रक्षा दल परसा वाले बाबा, राम सेवा समिति अन्य ग्रुप ने भाग लिया।मुख्य वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद के गठन, उद्देश्य, कार्य, प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुकेश शुक्ला ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य सभी हिंदुओं के कार्य संस्कार संस्कृति को जागरूक करना है। एवम विधर्मियो से धर्म की रक्षा, लव जिहाद ,धर्मांतरण रोकना, गौ हत्या रोकना,मठ मंदिरों की रक्षा करते हुए आचार्य की भी रक्षा के लिए हुई है। हिंदुओं के बलिदान के कारण आज अयोध्या में भगवान श्री राम का दिव्य अलौकिक मंदिर बना। हमें एकदम सावधान रहना होगा, हम अपने घरों में किसे बुलाते हैं ,इस पर भी गौर करना होगा और सोचना होगा । पहले हिंदू धर्म की सभी जातियां जैसे मोची, बधाई, नाई अन्य अपने-अपने व्यवसाय पर निर्भर थी , अब सभी का व्यवसाय इन विधर्मियों ने छीन लिया है, विधर्मियों का 8 साल का बच्चा भी काम पर जाकर काम सीखना है और जो व्यवसाय हिंदू धर्म की जातियों पर थे, उन पर अपना कब्जा कर लिया है, और सभी व्यवसाय विधर्मियों के पास चले गए और यह सभी लोग हमारे घरों तक में आ गए हैं ,इसलिए हम सभी को सचेत और सावधान रहना होगा।
समस्त हिंदुओं कृपया ध्यान दें, यही वो मंत्र है, यही साधना ,यही है काम हमारा, गांव-गांव जाएंगे हम हिंदुओं को जगाएंगे हम यही संगठन है हमारा ।यह लक्ष्मण सिंह ने कहा।
इस दौरान लव ,हिमालय प्रताप, हनुमान पहलवान, नितिन जादौन, धर्मेंद्र सिंह,दीपक , कुनाल ,नीरज, राजू भार्गव ,नवीन ,राजेश पहलवान दिलीप ,कान्हा पहलवान ,कुशल पाल ,मनीष बृजवासी ,तुलसीराम आदि मौजूद रहे।
