माल्यार्थ फाउंडेशन के कार्यक्रम में बरेली के आचार्य देवेंद्र देव, ऋषि च्यवन एवं डॉ. रंजन सम्मानित

साहिबाबाद में माल्यार्थ फाउंडेशन के सांस्कृतिक सहयोग से महाराजा अग्रसेन मानव सेवा ट्रस्ट एवं वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा नृत्य, गजल एवं कवि सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में बरेली के वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय कवि एवं विश्व रिकॉर्ड होल्डर आचार्य देवेंद्र, वरिष्ठ कवि एवं समाजसेवी ऋषि कुमार शर्मा च्यवन एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं कवि डॉ रंजन ‘विशद’ द्वारा हरियाणा, दिल्ली एवं नोएडा से पधारे कवि एवं कवियित्रियों के मध्य अपनी कविताओं की सुंदर प्रस्तुति दी गई। उनकी प्रस्तुतियों को सुनकर भव्य सभागार में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि के साथ प्रशंसा की। इस अवसर पर अन्य कवियों में दीपक वाष्णेंय, बाबा कानपुरी, डॉ वर्षा सिंह, पुनीत पांचाल, कोमल वत्स एवं अदिति अस्थाना उपस्थित रही जिनको पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुकेश ठाकुर ने अपनी ग़ज़लों एवं जान्हवी अरोड़ा, अर्पिता घोष एवं जूही कृष्णमूर्ति एवं उनकी टीम द्वारा अपनी नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सी एल बरेजा, मनोज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजकुमार जिंदल, आनंद गुप्ता एवं राकेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं महालक्ष्मी तथा महाराजा अग्रसेन के चित्रों पर माल्यार्पण से किया गया। इस कार्यक्रम में माल्यार्थ के संस्थापक उदितेन्दु निश्चल, अंकित श्रीवास्तव, लक्ष्मण पवार, निधि, सुदीप जायसवाल, दिनेश, पंकज एवं मनीष गुप्ता के अतिरिक्त अशोक गुप्ता, अजय गुप्ता, जीडी गुप्ता, भावेश कुमार कंसल, दीपक गुप्ता, संजीव महेश्वरी, पुनीत गोयल एवं हर्षवर्धन गुप्ता ने विशेष सहयोग किया।
कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन दीपक वार्ष्णेय एवं कोमल वत्स द्वारा किया गया।

कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *