मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर-बल्दीराय में भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल की अध्यक्षता में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रमों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला उपस्थित रहे.और कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पंकज शुक्ला ने किया। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई और पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ल, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, माखनलाल जायसवाल, अवधेश पांडेय और प्रवीण सरोज सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। भाजपा ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है। विशाल जायसवाल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जीत हासिल करने के लिए काम करना होगा।
