अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का छह सितम्बर को अपरान्ह एक बजे से शुरू होगा शपथ ग्रहण !

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का छह सितम्बर को अपरान्ह एक बजे से शुरू होगा शपथ ग्रहण व अभिनन्दन समारोह,भव्य होगा कार्यक्रम। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे इलाहाबाद (प्रयागराज) हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वी.आर.सिंह*

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जज/हाईकोर्ट जस्टिस पद के लिए नियुक्त लक्ष्मीकांत शुक्ल,अवध बार एसोसिएशन हाईकोर्ट-लखनऊ के अध्यक्ष एस.चंद्रा व महासचिव ललित किशोर तिवारी,बार काउंसिल ऑफ यूपी के पूर्व चेयरमैन/वर्तमान सदस्य-प्रशांत सिंह ‘अटल’ व पूर्व उपाध्यक्ष/वर्तमान सदस्य जय नारायण पाण्डेय की भी रहेगी गौरवमयी उपस्थिति,जिले के न्यायिक अधिकारियों व कई बड़ी हस्तियों की भी रहेगी गौरवमयी उपस्थिति

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद दूबे करेंगे भव्य समारोह की अध्यक्षता। भारत रत्न पं.अटल बिहारी बाजपेयी-अधिवक्ता सभागार खुर्शीद क्लब मैदान में आयोजित है समारोह। बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने सभी अधिवक्ताओ से समारोह में अपनी गौरवमयी उपस्थिति सुनिश्चित कर शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *