रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कामता गंज बाजार में व्यापारी नेताओं की एक बैठक कामतागंज बाजार में संपन्न हुई बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई और साथ ही साथ व्यापारियों ने प्राथमिकता पर स्वदेशी सामानों को बेचने के लिए तथा एक राष्ट्र एक चुनाव का संकल्प लिया
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में कामतागंज बाजार के अध्यक्ष शिव प्रभाकर जायसवाल के कैंप कार्यालय पर व्यापारी नेताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी अमेरिका के ट्रंप की टैरिफ का विरोध करते हैं इसलिए हम सभी व्यापारियों को प्राथमिकता पर स्वदेशी सामानों को बचना चाहिए और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सभी व्यापारियों उद्यमियों को मिलकर काम करना चाहिए। श्री त्रिपाठी ने कहा कि हम लोग स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ तथा एक राष्ट्र एक चुनाव का अभियान चला रहे हैं जिसके तहत जनपदों में बाजारों में जाकर व्यापारी नेताओं से संपर्क किया जा रहा है कारण की बार-बार चुनाव होने से सबसे अधिक नुकसान व्यापारियों तथा उद्यमियों को होता है उद्यमियों के कारखाने महीनों बंद हो जाते हैं सारे मजदूर जिस राज्य के होते हैं उसे राज्य के चुनाव में मतदान चले जाते हैं व्यापारियों को नगद रुपया ले आने ले जाने में दिक्कत होती है और पूरा सरकारी तंत्र चुनाव की घोषणा होने के बाद चुनाव में लग जाता है जिससे जन समस्याओं का निस्तारण भी नहीं हो पता है विकास कार्य ठप हो जाता है बार-बार चुनाव होना विकास में सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए हम सभी को मिलकर एक राष्ट्र एक चुनाव तथा स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान को सफल बनाना है। व्यापारियों ने फूड विभाग के अधिकारी द्वारा उत्पीड़न करने की शिकायत किया कहा की नमूना भरने का भय दिखाकर प्राइवेट व्यक्तियों को भेज कर अवैध वसूली करने का प्रयास फ़ूड अधिकारी द्वारा किया जा रहा है प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि इसकी शिकायत सहायक आयुक्त फूड तथा श्रीमान जिला अधिकारी महोदय से किया गया है शीघ्र ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही होगी। श्री त्रिपाठी ने बाजार में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया और कहा कि जो लोग संगठन में सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं उन्हीं को पदाधिकारी बनाया जाए। आज की इस बैठक में अध्यक्ष शिवप्रकाश जायसवाल उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल युवा अध्यक्ष शिवम जायसवाल कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल सोनू अग्रहरी सचिन कौशल शुभम जायसवाल मुलई प्रसाद जायसवाल बजरंगी जायसवाल प्रिंस जायसवाल हरिश्चंद्र तिवारी सुशील अग्रहरि अर्जुन जायसवाल आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
