रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर, जिला उद्योग बंधु की बैठक श्रीमा
न जिलाधिकारी महोदय कुमार हर्ष की अध्यक्षता में एवं श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री तथा उद्योग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र त्रिपाठी ने पिछली बैठक की मांग के क्रम में प्लेज पार्क के लिए 10 एकड़ की जगह अनिवार्यता 5 एकड़ का प्रस्ताव जिलाधिकारी महोदय के द्वारा उत्तर प्रदेश शासन को भेजे जाने पर जिलाधिकारी को
धन्यवाद दिया और उद्यमियों के प्रति श्रीमान जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के सकारात्मक रवैए की प्रशंसा की। श्रुति पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना में बैंकों की प्रगति और तेज करने की जरूरत है तथा यह भी कहा कि शासनादेश के बावजूद बैंक बिना गारंटी के उद्यमियों को ऋण नहीं दे रहे हैं इस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने ऐसे उद्यमियों की सूची मांगी है और कहा कि शासनादेश के क्रम में नियमानुसार कार्यवाही कराई जाएगी।बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा जनपद अलग होने के बाद अधिकतर औद्योगिक एरिया जनपद अमेठी में चला गया जिसके कारण जनपद में पूर्वांचल औद्योगिक कॉरिडोर के अलावा भी नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव शासन भेजा जाए जिससे जिन लोगों ने एमओयू साइन किया है उनके उद्योग स्थापित हो सके। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री ने बताया कि हमने व्यक्तिगत रूप से इंडियन बैंक से पीएम ई जी पी योजना के तहत लोन लिया है हमने टर्म लोन खत्म कर दिया है उसके बाद भी बैंक द्वारा हमारे सीसी एकाउंट से 45000 टर्म लोन में जमा कर लिया गया है जो कि अनुचित है। जिस पर लीड बैंक अधिकारी को तत्काल कार्रवाई हेतु जिला अधिकारी महोदय ने निर्देशित किया। सभी उद्यमियों ने वर्तमान अधिशाषी अधिकारी विद्युत वितरण खंड एक की कार्य शैली की प्रशंसा किया। इस अवसर पर उद्यमी रमेश अग्रहरि अरुण जायसवाल अलीमुद्दीन पंकज सिंह सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।
