अहिमाने से पयागी पुर तक खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जलवाने की मांग

 

जिला व्यापार बंधु की बैठक आज कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सबसे पहला प्रकरण ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानों के आवंटन तथा निर्माण में खामियों का था जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि पूर्व में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जांच कराई गई उसके बाद टी ए सी जांच हुई जांच में दोषी पाई गई फर्म को ब्लैक लिस्ट कालातीत किया गया और उसे समय के जिम्मेदारों पर वसूली भी जारी हुई। व्यापारियों ने कहा कि जब दुकान जर्जर थी तो बिना टेक्निकल जांच कराए वहां पर मरम्मत के नाम पर सरकारी रुपया क्यों खर्च कर दिया गया। प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि 2016 मेंदुकान आवंटन के बाद वहां पर कोई भी प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई यहां तक वहां पर जाने के लिए रास्ता भी नहीं था आज भी नहीं है जिसके चलते दुकान खाली पड़ी रही और पिछले 10 वर्षों से वहां पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया ऐसे में किसी भी व्यापारी से आवंटन के उपरांत नगर पालिका किराया नहीं वसूल सकी। जिससे नगर पालिका को भी आर्थिक नुकसान हुआ और व्यापारियों को भी। इस पूरे प्रकरण पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने ट्रांसपोर्ट नगर से संबंधित अब तक हुई संपूर्ण कार्यवाही एवं पत्रावली तलब कर व्यापारियों को कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रदेश महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रवीन्द्र त्रिपाठी ने पयागी पुर से अहिमाने तक सुंदरीकरण योजना के तहत लगी लाइटों के ना जलने की शिकायत करते हुए बताया कि पिछले दो माह से पयागी पुर से अहिमाने तक की लाइट जो सड़क के बीचों बीच सुंदरीकरण योजना के तहत लगी थी खराब पड़ी है नहीं जल रही है इसको तत्काल ठीक करा कर जलवाया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के ऊपर कारवाई की जाए। बैठक में व्यापारी नेता अनूप श्रीवास्तव विजय प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *