हरियाणा सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है।

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत 23 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित और अविवाहित महिलाओं को हर माह ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। परिवार की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा और शुरुआत में ₹1 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवार इसमें शामिल होंगे।

यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचेगी, जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी।

यह ऐतिहासिक योजना 25 सितम्बर 2025, पं. दीन दयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *